सांसद ने सौंपा विकास प्रस्ताव
एयरफोर्स स्टेशन पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनपद के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव सौंपा। सहारनपुर में यूनिवर्सिटी बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की। सांसद ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई। जनपदवासियों की मांगों के अनुरूप पत्र सीएम को सौंपा गया।
मौसम के बदलाव से बदल सकता था कार्यक्रम
शनिवार सुबह बारिश और मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर के उड़ने में दिक्कत आई। मुख्यमंत्री जब सरसावा हवाई पट्टी पहुंचे तो उस दौरान भी आसमान में घटा थी, जिससे हेलीकाप्टर से कुरुक्षेत्र जाना मुश्किल लग रहा था। इसी कारण सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री को कुरुक्षेत्र ले जाने का कार्यक्रम बना लिया गया था। एसपी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पहुंच गए, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद मौसम खुल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से ही रवाना हुए।
डेढ़ साल में छठी बार सहारनपुर आए सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ छठी बार सहारनपुर जनपद पहुंचे। इससे पहले वह योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जनमंच सभागार आए थे, तो उसके बाद निकाय चुनाव और फिर कैराना उपचुनाव को लेकर चुनावी सभा करने सहारनपुर पहुंचे थे। पिछले महीने ही लोकसभा संचालन समिति की बैठक में सहारनपुर आए और अब शनिवार को कुरुक्षेत्र जाने के लिए सरसावा हवाई पट्टी पहुंचे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/