फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जीप नहीं मिली तो डंडा उठाकर बदमाश से भिड़ने पैदल ही दौड़ पड़ा डायल 100 का सिपाही

Sat, 03 Nov 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जी हां, इसे यूपी पुलिस का जज्बा कहें या फिर ड़यूटी का खौफ कि डायल 100 के एक सिपाही को जब कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं हुई तो वह पैदल ही घटना स्थल पर दौड पड़ा। दरअसल, घटना थी ही ऐसी कि दीवान जी जरा भी देर करते तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। जानें आखिर क्या था मामला :-

विज्ञापन


किठौर से सटे एक गांव में लोग विवाह मंडप में बारात के आने की तैयारियां कर रहे थे कि एक बदमाश फायरिंग करते हुए मंडप में घुस गया और तीन लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया। मौजूद लोगों ने तुरंत यूपी पुलिस की डायल 100 को सूचना दी। थाने में जीप मौजूद न होने पर एक दीवान हाथ में डंडा उठाकर पैदल ही घटनास्थल की और दौड़ने लगा। 

हालांकि कुछ देर बार गश्त से वापस लौटी डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने बाहर न निकलने की बात कहते हुए अन्दर बंधक तीनों युवकों और खुद को गोली मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी कई राऊंड गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडप में घुसकर शातिर अलीम किठौर पुलिस पर गोलियां चलाकर ललकार रहा था। इसकी जानकारी लगते ही मुंडाली, खरखौदा और क्राइम ब्रांच टीम भी मौके पर पहुंच गई। अलीम पुलिस को धमकी दे रहा था कि अगर कोई आगे आया तो गोली मार देगा। नतीजा यह हुआ कि पुलिस फोर्स को पीछे हटना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा लग रहा था कि मानों मंडप में कोई आतंकी घुस गया हो। 

सरेआम मुठभेड़ के कारण क्षेत्र में भगदड़ मच गई। एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद बदमाश ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद की है। स्थिति को भांपते देख मौजूद क्राइम ब्रांच और मुंडाली एसओ बदमाश को वहां से ले गए। जिसके बाद बदमाश को क्राइम ब्रांच मेरठ के हवाले कर दिया गया।

हाल ही में यूपी पुलिस उस वक्त काफी चर्चा में रही थी जब बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान हथियारों ने काम करना बंद कर दिया तो एक दरोगा ने मुहं से ही ठांय ठांय करना शुरू कर दिया। अब मेरठ पुलिस का सिपाही भी बदमाश से भिड़ने के लिए पैदल ही दौड़ पड़ा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें