सीएम योगी ने सहारनपुर जनपद वासियों और कैराना लोकसभा क्षेत्र में शामिल गंगोह विधानसभा क्षेत्र के लोगों से विकास के साथ जुड़ने का आवाहन किया। गन्ना भुगतान को लेकर उन्होंने प्रदेश में दो साल के भीतर गन्ना किसानों को 76000 करोड रुपए का रिकॉर्ड भुगतान करने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि नया गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले बकाया गन्ना मूल्य शत-प्रतिशत भुगतान हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा प्राशासनिक अमला
उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि पात्रों नौजवानों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए उन्हें योजना का लाभ मिलने में यदि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार अथवा मनमानी की जाती है तो ऐसे अफसरों को प्रदेश में रहने का सिर्फ जेल ही स्थान रहेगा।
यहां जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां सरकार द्वारा एयरपोर्ट बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। सरकार बिना भेदभाव के प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन कर रही है। विकास में किसी की जाति नहीं देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी के चार करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंच रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया है। मुस्लिम महिलाओं के सम्मान में मोदी जी ने तीन तलाक को समाप्त कर एक बड़ा काम किया है।
उन्होंने कहा कि कैराना में नई पीएसी की नई वाहिनी का गठन किया जाएगा ताकि कैराना जैसा दंगा दोबारा न होने पाए। ढाई वर्ष के दौरान कोई दंगा प्रदेश में नहीं हुआ। सभी त्यौहार धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।
सहारनपुर में सीएम योगी के संबोधन को सुनते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री आज पूर्वाह्न 12:00 बजे गंगोह में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वह पहले सरसावा एयरपोर्ट पहुंचें, उसके बाद हेलीकॉप्टर से गंगोह पहुंचकर मंच पर आसीन हुए। उनके साथ मंच पर केबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश राणा, भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद विजयपाल तोमर, राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, विधायक देवेंद्र निम, विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सहित तमाम नेता मौजूद हैं।
मंडलायुक्त संजय कुमार, डीएम आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।