फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम, अफसरों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

Fri, 11 Dec 2020 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 दिसंबर को आ रहे हैं। इस दौरान वह मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विकास योजनाओं के लोकार्पण के साथ किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


उनका भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में भी आने का कार्यक्रम है। जिलाधिकारी के बालाजी ने गुरुवार शाम बचत भवन में बैठक कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। यहां मंच से लेकर ट्रैफिक आदि की व्यवस्था का खाका प्रस्तुत किया गया। व्यवस्था में सभी मजिस्ट्रेट, नगर निगम, पॉवर कॉरपोरेशन, चिकित्सा विभाग, पीडब्ल्यूडी, एमडीए, आबकारी, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है।

यह रहेगा कार्यक्रम

मेरठ में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे 20 मिनट रुकेंगे। 12 दिसंबर को सीएम 2 बजे मुरादाबाद में बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री गाजियाबाद पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम भी गाजियाबाद में ही करेंगे। 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे मेरठ पहुंचेंगे। 2:20 पर मेरठ से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

तलवार दंपती गाएगा रामधुन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत तलवार दंपती रामधुन गाकर करेगा। दिनेश तलवार ने बताया कि सीएम का ध्यान बढ़ती जनसंख्या और घटती बिटिया पर दिलाने की कोशिश करेंगे। वे जनसंख्या वृद्धि व भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरण अभियान 13 दिसंबर को चलाएंगे। इसमें दिनेश तलवार, दिशा तलवार के साथ उनकी पुत्री सिमरन एवं बेटा यश तलवार भी अभियान में शामिल होंगे।  

क्षेत्रीय कार्यालय के पास बनेगा हेलीपैड
पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गुजरें। किसान आंदोलन के बीच राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। मुख्यमंत्री कृषि विवि हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहीं से मुख्यमंत्री सीधे हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे।

मंडल के सभी वरिष्ठ रहेंगे बैठक में मौजूद 
मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में मेरठ मंडल के छह जनपदों के जिला और महानगर अध्यक्षों के अलावा सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व महापौर मौजूद रहेंगे। इसमें वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा के साथ पंचायत चुनाव अहम मुद्दा होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक भोज में शामिल होंगे। सामूहिक भोज के लिए दो हजार पैकेट की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

पोस्ट हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग कॉलेज भवन का भी लोकार्पण करेंगे 
मुख्यमंत्री कृषि विवि में केंद्रीय पुस्तकालय के अतिरिक्त पोस्ट हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग का भी लोकार्पण करेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जहां बृहस्पतिवार को जिम्मेदारियां बांट दीं, वहीं अधिकारियों ने एक बार फिर तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी के बालाजी, आईजी प्रवीण कुमार एवं एसएसपी अजय साहनी ने परिसर का मौका-मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।  विवि के कुलपति प्रो. आरके मित्तल के अनुसार मुख्यमंत्री केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कृषि विवि के खेल ग्राउंड में कृषि प्रदर्शनी में शामिल होंगे। प्रदर्शनी में लगभग दो हजार किसान शामिल होंगे। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। 

कृषि विश्वविद्यालय को मिलेगी नई पहचान
कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना 2000 में कॉलेज ऑफ बायोटेक और कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के तौर पर हुई थी। इसके बाद कॉलेज ऑफ वेटनरी 2008 मे शुरू हुआ। यहां इंटरनेशनल हॉस्टल, अत्याधुनिक छात्रा एवं छात्र हॉस्टल हैं।

अब लोकार्पित होने जा रहे पोस्ट हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग कॉलेज में डेयरी, सीड, पल्स आदि पर काम होगा। इससे विवि और क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। विवि प्रशासन के अनुसार 24 करोड़ से सेंट्रल लाइब्रेरी, 49 करोड़ कॉलेज पोस्ट हार्वेस्ट एंड फूड टेक्नोलॉजी व 27 करोड़ की अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें