फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ 13 दिसंबर को आएंगे मेरठ, शोध और विकास योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Thu, 10 Dec 2020 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में संवाद करेंगे मुख्यमंत्री
  • डीएम ने कृषि विश्वविद्यालय में तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 दिसंबर को मेरठ आएंगे। इस दौरान वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अत्याधुनिक केंद्रीय पुस्तकालय का उद्घाटन करने के साथ ही शोध और विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पहली बार भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय भी आएंगे और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संवाद के साथ दोपहर का भोजन भी यहीं करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा भी प्रस्तावित है। 

विज्ञापन

  
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 11 से 12 बजे तक मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय में रहेंगे। इसके बाद उनका भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आने का कार्यक्रम है। यहां वह करीब दो घंटे तक संगठन पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उन्हें पंचायत चुनावों के लिए टिप्स भी देंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर डीएम के बालाजी, एसएसपी अजय साहनी एवं सीडीओ ईशा दुहन बुधवार देर शाम विश्वविद्यालय पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कुलपति डॉ. आरके मित्तल के साथ में एनेक्सी देखी और मैदान पर भी गए। यहां पर आज से टेंट लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय में कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और किसानों को भी शामिल किया जाएगा। डीएम का कहना है कि अभी तक मुख्यमंत्री का लिखित कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोध योजनाओं का करेंगे शुभारंभ: कुलपति 
कुलपति डॉ. मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री सेंट्रल लाइब्रेरी के अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही शोध परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिन्हें किसानों के हित में चलाया जा रहा है। कुलपति ने कार्यक्रम के लिए 19 कमेटियों का गठन कर इनके अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

खेल विश्वविद्यालय की घोषणा के कयास   
कयास लगाए जा रहे हैं कि दौरे में मुख्यमंत्री सलावा में प्रस्तावित खेल विश्वविद्याल की घोषणा भी कर सकते हैं। सिंचाई विभाग गंगनहर किनारे अपनी जमीन में खेल विश्वविद्यालय बनाए जाने पर मुहर लगा चुका है। सिंचाई विभाग की 34 हेक्टेयर जमीन में से 80 एकड़ का प्रस्ताव सरधना तहसील से शासन को भेजा जा चुका है।  

मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज अलर्ट मोड पर रखा गया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां आ सकते हैं। उधर, कृषि विश्वविद्यालय में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्री यहां हेलीकॉप्टर से आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें