फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Visit: कल तीन घंटे मेरठ में रहेंगे सीएम योगी, यह रहेगा कार्यक्रम, सड़कें चमकाने में जुटा नगर निगम

Mon, 28 Oct 2024 11:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ईएसआई) का भूमि पूजन करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ में तीन घंटे रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर नगर निगम सड़के चमकाने व अन्य तैयारियों में जुटा हुआ है। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ईएसआई) का भूमि पूजन करेंगे। वे तीन घंटे दस मिनट तक मेरठ में रुकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कमिश्नर जे सेल्वा कुमारी, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ नूपुर गोयल, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं परखीं।

विज्ञापन


148 करोड़ की लागत से बन रहे अस्पताल का करेंगे भूमि पूजन
दरअसल, कंकरखेड़ा की मार्शल पिच पर कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल का 148 करोड़ की लागत से निर्माण होना है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल की मांग पर दो साल पूर्व केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दी थी।

मंगलवार को अस्पताल का भूमि पूजन होगा। इससे करीब एक लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों को लाभ होगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। 20 सुरक्षाकर्मी और छह एनएसजी कमांडो सोमवार को मेरठ पहुंच जाएंगे। आईजी नचिकेता झा ने एसपी ट्रैफिक से यातायात व्यवस्था के बारे में बात की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में कल से दीपावली तक रूट डायवर्जन, सहारनपुर जिला व महिला अस्पताल में डीएम का छापा

निगम ने शुरू कराई सफाई
निगम के अधिकारियों ने मार्शल पिच पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में फैली गंदगी को भी हटाया जा रहा है। यहां खड़ी झाड़ियों को काटा जा रहा है। निगम सड़क पर पैचवर्क का काम भी कर रहा है।

विद्युत विभाग भी हुआ सक्रिय
विद्युत विभाग ने कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर को चारों तरफ से बंद करने का काम शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री के आने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट व विद्युत पोल को भी सही कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी 
भाजपा मेरठ महानगर की रविवार को मुकुंदी देवी धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि ईएसआई अस्पताल का निर्माण मेरठ के विकास के लिए बड़ा कदम है। बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह रहेगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
-सुबह 10:25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से होंगे रवाना
-सुबह 11:25 बजे मेरठ की डॉ. भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी परतापुर में उतरेंगे 
-दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी यहां  कार्यक्रम में भाग लेंगे 
-दोपहर 2 बजे कार से मार्शल पिच से हवाई पट्टी परतापुर के लिए रवाना होंगे 
-दोपहर 2:35 बजे लखनऊ रवाना होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें