फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी: बोले-व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, भाजपा ने बदली राजनीति की दिशा, सपा पर साधा निशाना

Mon, 21 Sep 2026 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की संगठनात्मक सोच और राष्ट्र प्रथम की भावना पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
मेरठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन-2027 के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे के तहत सोमवार को मेरठ में संगठनात्मक बैठकें हुईं। नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

 

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच शक्ति केंद्र सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं की शक्ति को जागृत करने और उसे पार्टी के लिए उपयोगी बनाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प में कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका होगी, इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन


शक्ति केंद्र संयोजकों को बताया संगठन की ताकत
सीएम योगी ने कहा कि नाम के अनुरूप ही शक्ति केंद्र का काम है। भाजपा की व्यवस्था में शक्ति केंद्र संयोजक के पास संगठन और चुनाव की पूरी ताकत निहित है। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद शक्ति केंद्र संयोजकों का स्वागत और अभिनंदन किया।

परिवारवाद और जातिवाद पर सपा-कांग्रेस पर निशाना
सीएम योगी ने कहा कि देश की राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों के लिए सत्ता शोषण और परिवारवाद को बढ़ाने का माध्यम बन गई थी। उन्होंने कहा कि इसी सोच के चलते राजनीति में यह भाव पैदा हुआ कि सत्ता में आने का मतलब अपने हितों को साधना है।

'मुझे क्या' की जगह 'देश के लिए क्या कर रहा हूं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति की दिशा बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच है कि सवाल यह नहीं होना चाहिए कि मुझे क्या मिलेगा, बल्कि यह होना चाहिए कि मैं अपने देश के लिए क्या कर रहा हूं।

सीएम योगी ने कहा, "व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश।" उन्होंने कहा कि भाजपा का विचार है कि व्यक्ति का सब कुछ देश के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन

'मुझे क्या' की सोच से पहचान और विकास का संकट
सीएम योगी ने कहा कि जब राजनीति में 'मुझे क्या' का भाव हावी होता है तो इससे पहचान का संकट खड़ा होता है और विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच समाज और देश के लिए घुटन पैदा करने वाली परिस्थितियां खड़ी करती है।

उन्होंने कहा कि 'मुझे क्या' के भाव ने देश को नुकसान पहुंचाया और एक समय देश गुलाम हो गया था। साथ ही देश के सामने पहचान का संकट भी खड़ा हुआ।

मेरठ में संगठन की तैयारियों की समीक्षा
नितिन नवीन के दो दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार और मंगलवार को मेरठ और सहारनपुर में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है। मेरठ में बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों की समीक्षा के लिए अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें