फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला, सीसीटीवी में कैद

Mon, 21 Sep 2026 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से नवजात चोरी हो गया। टीका लगवाने के बहाने एक महिला पिता से बच्चा लेकर गायब हो गई। संदिग्ध महिला सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जिला महिला अस्पताल से सोमवार को नवजात शिशु चोरी हो गया। बच्चे को टीका लगवाने के लिए ऑपरेशन थियेटर के पास पहुंचे पिता से एक महिला ने बच्चा ले लिया। महिला ने टीका लगवाने की बात कहकर नवजात को अपनी गोद में लिया और पिता को टीके का कार्ड लेने के लिए भेज दिया। पिता जब कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला और उसका नवजात बेटा दोनों गायब थे। अस्पताल में तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर जाती दिखाई दी है।

विज्ञापन


रविवार देर रात हुआ था बेटे का जन्म
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी नाजिम ने अपनी पत्नी शबाना को रविवार को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे शबाना ने बेटे को जन्म दिया।

टीका लगवाने के बहाने गोद में लिया बच्चा
सोमवार दोपहर नाजिम नवजात को टीका लगवाने के लिए ऑपरेशन थियेटर के पास पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला ने उससे बातचीत की। महिला ने बच्चे को टीका लगवाने की बात कहते हुए उसे अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद उसने नाजिम को टीके का कार्ड लेने के लिए भेज दिया।

कार्ड लेकर लौटा तो महिला गायब
नाजिम कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला नवजात को लेकर वहां से गायब हो चुकी थी। उसने अस्पताल परिसर में महिला और बच्चे की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; विकास कार्यों की समीक्षा, बोले-विकास यात्रा के असली नायक हैं युवा

विज्ञापन

सीसीटीवी में अस्पताल से बाहर जाती दिखी महिला
सूचना मिलते ही जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक महिला नवजात को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर की ओर जाती दिखाई दी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और नवजात की तलाश में जुटी है।

अस्पताल कर्मचारी नहीं है महिला
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगे सभी कैमरे चालू हैं। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। फुटेज में दिखाई दे रही महिला अस्पताल की कर्मचारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें