फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिनभर छाए रहे बादल, रात में हुई बारिश

विज्ञापन
शहर में जीरो माइल के पास मंगलवार रात बूंदाबांदी के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : mrt
विज्ञापन
मोदीपुरम। शहर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। रात में हल्की बारिश से माैसम कुछ ठंडा हुआ। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बादलों की आवाजाही तेज हो गई। देर शाम तेज हवा चली और आसमान पर बादल छाए रहे। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 131 दर्ज किया गया। गंगानगर में यह 137, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम में 129, बेगमपुल में 123 और दिल्ली रोड पर 127 रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें