फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पश्चिमी यूपी में आज से दो दिन बरसेंगे बादल

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..निकली तेज धूप कम हुई सर्दी लोगो के खिले चेहरे.......संवाद
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में शनिवार से दो दिन गरज-तरज के साथ बादल बरस सकते हैं। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस कारण से हल्की से माध्यम बारिश तो होगी ही, कहीं -कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड में एक बार फिर इजाफा होगा।
विज्ञापन


ठंडी हवा चलने से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। बारिश होने से वायु गुणवत्ता में भी सुधार आएगा और प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की जा सकती है। पिछले तीन दिन से लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से मौसम बदला हुआ था। दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत और धूप भी तेज होती जा रही थी । जनवरी माह में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी लगातार कोहरा और कड़ाके की ठंड के बीच मौसम बदल रहा है।
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एम शमीम का कहना है कि यह बदलाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। इससे लोगों को सर्दी से राहत नहीं बल्कि और अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा। 23 और 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बारिश होने से मौसम बदलेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई 227 दर्ज किया गया। जबकि, पल्लवपुरम 283,जयभीमनगर 265, गंगानगर 164 दिल्ली रोड 221, बेगमपुल 191 दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन बारिश के साथ कहीं पर ओले भी भी पड़ सकते हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें