फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज रहें सावधान, चीनी मांझे की चपेट में आने से बचें

विज्ञापन
रात 10:00 बजे गोला कुआं पर स्थित एक दुकान पर पतंग की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
आज वसंत पंचमी है। आप सावधानी के साथ घर से निकलें। दोपहिया वाहनों पर जाते समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो कि आप चीनी मांझे की चपेट में आ जाएं। दरअसल पुलिस प्रशासन के दावों के बावजूद चीनी मांझे पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस बार भी बड़े स्तर चीनी मांझे की खपत हो रही है। खैर नगर, सदर बाजार, गोला कुंआ सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग की मगर टीम को प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला। इसके बावजूद अपनी सुरक्षा में कोई लापरवाही न करें।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मांझा त्यागो अभियान चला रही संस्थाओं से जुड़े सावन कन्नौजिया, अरुण कुमार सहित अन्य ने कहा कि दोपहिया वाहन सवार गले में मफलर, सिर पर हेलमेट और हाथों में दस्ताने पहनकर ही निकलें। ऐसा करने से सर्दी से बचाव के साथ ही चीनी मांझे की चपेट में आने से भी बच सकेंगे। वहीं, एसएसपी डॉ विपिन ताडा का कहना कि चीनी मांझा बेचने वालों की लगातार चेकिंग कराई जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बता दें कि मंगलवार को ही चीनी मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन कट गई थी। उसे कई टांके लगाने पड़े। इससे पहले भी प्रतिबंधित मांझे के कारण हुए हादसों में जान तक जा चुकी हैं।
विज्ञापन


चीनी मांझे से हुए प्रमुख हादसे
- जनवरी 2025 : पीवीएस रोड के पास 21 वर्षीय सुहेल की चाइनीज मांझे से गला कटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठे दोस्त नवाजिश की भी नाक कट गई थी। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था, लेकिन अफसोस कि हालात नहीं बदले।
- इसी माह दो साल की मासूम बच्ची इशरा, जो अपने पिता अब्दुल वाहिद के साथ जा रही थी, मांझे की चपेट में आ गई। उसे बचाने के लिए डॉक्टरों को 35-36 टांके लगाने पड़े थे। इसी महीने एक अन्य घटना में होमगार्ड आशिक अली का चेहरा भी मांझे से बुरी तरह कट गया था।
- फरवरी 2025: शास्त्रीनगर में साजिद (32) चीनी मांझे से घायल हो गए थे। उनकी गर्दन, कान और उंगली कट गई थी, जिसके लिए उन्हें 16 टांके लगाने पड़े थे।
- मार्च 2025: जाकिर कॉलोनी में हापुड़ रोड पर बाइक पर जाते समय युनूस की गर्दन पर चीनी मांझे से गंभीर घाव हुआ था। उन्हें 35 टांके आए थे।
- दिसंबर 2025 : सदर बाजार में बालाजी मंदिर के पास बाइक सवार तनुज की गर्दन और चेहरे पर चीनी मांझा लिपट गया था। उन्होंने जैकेट पहनी थी, जिस वजह से उनकी गर्दन बच गई, लेकिन उनका होंठ और चेहरा बुरी तरह कट गया था। उन्हें 17 टांके लगाने पड़े थे।
विज्ञापन

- जनवरी 2026 : मंगलवार को चीनी मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन कट गई और कई टांकें लगाने पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें