बिना बरसे लौटे बादल, उमस से लोग बेहाल
मोदीपुरम। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहा। तेज धूप से गर्मी और उमस बन गई। शाम के समय आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार से बुधवार तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है। अब बुधवार तक बारिश के आसार है। दो सितंबर तक मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना रहेगा। रविवार को एक्यूआई 82 रिकॉर्ड किया गया।
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
24 33.7 26.1
25 35.4 24.8
26 34.4 25.1
27 36.0 24.8
28 31.0 22.6
29 32.9 23.5