फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन अर्थव्यवस्था के लिए खतरा : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं प्लांट कन्जरवेशन सोसाइटी द्वारा बुधवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। व्याख्यान का विषय जलवायु परिवर्तन के आर्थिक प्रभाव रहा। मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय मलिक ने जलवायु परिवर्तन को अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ. गरिमा मलिक व आयोजन सचिव डॉ. गीता सिंह रहीं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय मलिक ने वसुधा क्लब के तहत पर्यावरण, ऊर्जा व ग्रीन ऑडिट किया। औषधीय वाटिका, सोलर पैनल, वाटर रिचार्ज पिट का निरीक्षण कर प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक व क्लब कोऑर्डिनेटर प्रो. कल्पना चौधरी सहित सदस्यों के प्रयासों को सराहा।
फूड साइंस विभाग में शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, लैब कौशल व समग्र विकास पर चर्चा की। अभिभावकों ने अपने सुझाव दिए और विभाग के प्रयासों की सराहना की। समन्वयक प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें