फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़े के ढेर मिलने पर सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को फटकारा

विज्ञापन
नगर में विकास कार्यों व कूड़ा निस्तारण केंद्र पर निरीक्षण करती पालिका ईओ दीपिका शुक्ला। पालिका
विज्ञापन
- ईओ ने निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बुधवार को नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों, सफाई व्यवस्था और एमआरएफ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण की शुरुआत तहसील रोड पर गोमती नगर पुल से पशु चिकित्सालय चौराहे तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य से हुई। ईओ ने मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और ठेकेदार को नियमानुसार गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ ने नगर के विभिन्न मोहल्लों, मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर मिलने पर संबंधित सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों को फटकार लगाई। उन्होंने कूड़े का नियमित और समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
ईओ ने एमआरएफ सेंटर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को प्रभावी बनाने, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, परिवहन और निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दीपिका शुक्ला ने कहा कि पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी या ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें