मेरठ। केआईईटी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सोशल मीडिया गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं को समझने और प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने कोडिंग, प्रेजेंटेशन और विभिन्न एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को प्रस्तुत किया।
गतिविधि में कक्षा नौ की छात्राएं खुशी और माही तथा छात्र अंतरिक्ष, कक्षा 11 के फाज और कक्षा 12 की दक्षिता, पलक व शौर्य ने शिक्षक नलिन चौरसिया के निर्देशन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य नीलू सिंह ने गतिविधि में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।