इस पर जल निगम ने हर साल नहर बंदी के दौरान होने वाली प्लांट की वार्षिक सफाई और मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से छापा तो सोमवार को जिलाधिकारी के. बालाजी ने नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को बुलाकर मंगलवार से सफाई शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को शाम पांच बजे तक आउटसोर्स फर्म ने काम शुरू नहीं कराया। फर्म प्रतिनिधियों ने भुगतान नहीं होने के चलते सफाई कार्य से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद नगर निगम ने शाम तीन बजे 81.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद ही शाम छह बजे से सेटलिंग बेसिन की सिल्ट सफाई के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी पहुंचे।
जल निगम की नागर कार्य ईकाई के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि शाम से सिल्ट सफाई शुरू करा दी है। बुधवार से काम में तेजी आएगी। वहीं नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि 15 दिन में प्लांट चालू करने के लिए कहा गया है। कार्रवाई से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/