फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी में पकड़े युवकों को क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को चोरी के वाहन एवं उनके पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के नाम पर उन्हें कई दिन तक थाने में बैठाए रखा। उन्हें बाद में बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। हालांकि वाहन एवं उनके पार्ट्स थाने में रखे हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर है। वहीं, हिरासत में लिये युवकों का चोरी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को एक सप्ताह पूर्व मढ़ियाई गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में चोरी की बाइक काटे जाने की जानकारी लगी। पुलिस ने दबिश देकर तीन बाइक एवं करीब आधा दर्जन काटी गई बाइक बरामद की थीं। पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई थी। इस मामले में कई युवकों को हिरासत में लिया तथा उनसे पूछताछ की परंतु बाद में यह कहकर छोड़ दिया कि इनका चोरी से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, चोरी के वाहन एवं उनके पार्ट्स भी थाने में रखे हैं। वहीं, चर्चा है कि पुलिस ने खेल कर दिया। पकडे़ गए युवकों को छोड़कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। वहीं, पुलिस अब पकडे़ गए वाहनों एवं उनके पार्ट्स को जांच में सही बताकर पल्ला झाड़ रही है। थाना पुलिस के मुताबिक जांच में पकड़ी गई बाइक सही थी। वहीं, पार्ट्स की जांच की जा रही है। कुछ नाम प्रकाश में आए हैं इसलिए उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें