फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मेला देखने निकला आठवीं का छात्र लापता

विज्ञापन
दौराला - लापता छात्र वंश। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। भरौटा गांव से सोमवार को कांवड़ मेला देखने के लिए घर से निकला कक्षा आठवीं का 13 वर्षीय छात्र लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन रातभर खोजबीन के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को पिता ने दौराला थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
पिता सोनू ने बताया कि सोमवार दोपहर वह खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनका बेटा वंश अपनी मां से कांवड़ यात्रा देखने के लिए हाईवे स्थित नगली गेट जाने की बात कहकर घर से निकला था। वंश सकौती स्थित हितकारी इंटर कॉलेज में कक्षा आठवीं का छात्र है। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में छात्र की तलाश की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को पिता ने दौराला थाने में पुलिस को मामले की जानकारी दी। छात्र के अचानक लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि छात्र के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। छात्र को जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें