फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर अलग-अलग हादसों में छह कांवड़िये घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। दिल्ली-दून हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ हादसों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में छह कांवड़िये घायल हो गए। दौराला थाना पुलिस ने घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दौराला फ्लाईओवर के पास बाइक फिसलने से गाजियाबाद के आर्यनगर निवासी प्रदीप और करन घायल हो गए। दोनों हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। दूसरे हादसे में सिवाया पंचायत भवन के सामने स्कूटी फिसलने से दिल्ली उत्तम नगर निवासी नितेश और उसकी बहन दीया घायल हो गए। दोनों को सिवाया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे हादसे में हरिद्वार से पैदल लौट रहे गाजियाबाद के सुंदरपुरी निवासी नितेश को दशरथपुर के सामने अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। वह हाईवे किनारे डिवाइडर पर आराम कर रहा था। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे हादसे में दिल्ली के नांगलोई निवासी राहुल को आर्यावर्त अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। उसे दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें