फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भैंसाली बस स्टैंड पर सराफ का थैला काटकर चांदी उड़ाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Thu, 19 Jun 2025 05:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भैंसाली बस स्टैंड पर सराफ से डेढ़ किलो चांदी चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। चोरी गई चांदी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली से आए एक सराफ से मेरठ के भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड पर डेढ़ किलो चांदी और 15 ग्राम सोना चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश शाहरुख के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दो अन्य बदमाश आसिफ और सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 15 मई की है जब शामली के धर्मपुरा निवासी सराफ दर्शन लाल कपूर रोडवेज बस से मेरठ आए थे। जैसे ही वह भैंसाली बस अड्डे पर उतरे, तीनों बदमाशों ने उनका थैला ब्लेड से काटकर डेढ़ किलो चांदी और सोना चोरी कर लिया।

विज्ञापन

सदर बाजार पुलिस ने CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली थी। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो माल बरामदगी के दौरान शाहरुख ने एक सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनकर फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे शाहरुख के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से पूरा चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी आरोपी लिसाड़ी गेट और लावड़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें