फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर में दो पक्षों में संघर्ष, कई राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खिर्वा जलालपुर में दो पक्षों में संघर्ष, कई राउंड फायरिंग
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी होने बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल को उपचार के लिए भिजवाया।
गांव खिर्वा जलालपुर में वर्ष 2014 में रहीस अब्बास की हत्या हो गई थी। इसके चलते मुस्तफा और मुनाजिर पक्ष में रंजिश चली आ रही है। मुस्तफा पक्ष का आरोप है कि रहीस की हत्या के बाद से दूसरे पक्ष की ओर से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते बृहस्पतिवार रात फोन पर किसी ने समझौता करने का दबाव बनाने के लिए धमकी दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और फिर दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। एक-दूसरे के जवाब में काफी देर तक फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगातार फायरिंग होने से दहशत बनी रही। इसके बाद थाना पुलिस पहुंची और घायल नईम को उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए पुलिस तैनात रही। देर रात तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें