फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावड़ में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने भी चले ईंट-पत्थर और लात-घूंसे, कई लोग घायल

Sat, 13 Sep 2025 01:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लावड़ कस्बे में दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष ने ईंट से हमला कर दूसरे पक्ष के कई लोगों को घायल कर दिया। पुलिस के सामने भी लात-घूंसे चलते रहे।
विज्ञापन
लावड़ में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लावड़ कस्बे में शनिवार को परिवारिक विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया जब दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ-साथ ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद किसी पुराने पारिवारिक मसले को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक एक पक्ष के लोगों ने ईंट उठाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद माहौल और गरम हो गया और दोनों ओर से लात-घूंसे और डंडे चलने लगे। इस दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही लावड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ते रहे। कुछ देर तक थाने के सामने ही जमकर हंगामा और मारपीट होती रही। आखिरकार अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।

घटना में घायल हुए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भाइयों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था, लेकिन इसे सुलझाने की कोशिश कभी गंभीरता से नहीं हुई। आज मामला बढ़कर खुले संघर्ष तक जा पहुंचा, जिससे कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें