फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दावों का निकला दम, ट्रैफिक सिग्नल पड़े बंद

Thu, 01 Feb 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने को लगाए ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं। ऐसे में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे नागरिकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दस माह पूर्व महानगर में घंटाघर, कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, विश्वकर्मा चौक, जिला अस्पताल चौक, जनकपुरी चौक, नवाबगंज और देहरादून चौक पर स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था ने ट्रैफिक सिग्नल लगाए थे, लेकिन करीब एक माह से ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं। इसकी वजह से कोर्ट रोड पुल, जिला अस्पताल पुल, अंबाला रोड, घंटाघर और नेहरू मार्केट में जाम लगता है।
- अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और स्टैंड बने मुसीबत
कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड स्थित सरकारी व निजी बैंकों, होटल, प्रतिष्ठानों, बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों और अस्पतालों के बाहर अवैध पार्किंग मुसीबत बनी है। यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण किया जा रहा है। बाजोरिया रोड डिवाइडरों के बीच में लोगों के लिए सड़क पार करने को छोड़ी गई सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क किए जाते हैं।
विज्ञापन

- कागजों में हो रहा संचालन
ई-रिक्शा और टेंपो का रूट कोरोना काल से पहले निर्धारित था। कोरोना काल के बाद से चालक मनमर्जी से टेंपो और ई-रिक्शा का संचालन कर रहे हैं। इसकी वजह से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। पिछले दिनों यातायात पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया था, लेकिन वह सिर्फ कागजों में सिमटकर रह गया।
- वर्जन : स्मार्ट सिटी के तहत खोदी गई सड़कों की वजह से ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी की तारें कट गईं हैं। इस वजह से सिग्नल व कैमरे नहीं चल पा रहे हैं। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। -सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें