फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: 18 किमी नाले 24 घंटे में करेंगे साफ, शहर में हैं 300 किमी नाले, मानसून की दस्तक में सिर्फ 15 दिन

Wed, 15 Jun 2022 02:16 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में नगरायुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने शहर के नालों का निरीक्षण किया। कई जगह हाजिरी रजिस्टर भी तलब किया। उन्होंने वाहन डिपो प्रभारियों को निगम की सभी मशीनें नालों की सफाई में लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
नालों का निरीक्षण करते नगरायुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक में अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं और शहर के प्रमुख नाले आबूलेन और ओडियन की सफाई नहीं हुई है। अब नगरायुक्त ने दावा किया है कि सभी मशीनें लगाकर 18 किलोमीटर लंबे तीन नालों को 24 घंटे के अंदर साफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


नगरायुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंगलवार को बच्चा पार्क, कसेरूखेड़ा, शंभू गेट, भुमियापुल, ईदगाह चौराहा, आदि इलाकों में नालों का निरीक्षण किया। कई जगह हाजिरी रजिस्टर भी तलब किया। उन्होंने वाहन डिपो प्रभारियों को निगम की सभी मशीनें नालों की सफाई में लगाने के निर्देश दिए हैं। बेगमपुल से कचहरी होते हुए काली नदी तक आबूनाला प्रथम की लंबाई लगभग पांच किमी है।

इस नाले में बेगमपुल, बच्चा पार्क, फूलबाग कालोनी, गढ़ रोड के बड़े इलाके का गंदा पानी पहुंचता है। यह नाला काली नदी में गिरता है। आबूनाला प्रथम और इससे जुड़े सुभाषनगर ,मोहनपुरी नाले की अगर तलीझाड़ सफाई नहीं होती तो शहर के निचले इलाकों में जलभराव होगा।  वहीं आबूनाला द्वितीय नाला जटौली से शुरू होता है। यह कृष्णानगर डोरली आर्मी क्षेत्र तक और काठ के पुल से काली नदी तक करीब पांच किमी लंबा है। इसी नाले के कारण बरसात में डिफेंस कालोनी में जलभराव होता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP: मुजफ्फरनगर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा-देश विश्व गुरु बनेगा तो समाप्त हो जाएगी दुनिया की अशांति

विज्ञापन

नाला सफाई में लगेंगी मशीनें:
पोकलेन  मशीन: 3
ट्रैक्टर ट्रॉली: 13
हाईवा: एक
ट्रक:4
जेसीबी:2
 रोबोट-एक
लोडर: दो
छोटी पोकलेन मशीन: छह

ओडियन नाला 8 किमी दूरी में होगा साफ
दिल्ली रोड ईदगाह से भुमिया पुल, पुराना कमेला से शास्त्रीनगर- जागृति विहार होते हुए काली नदी तक ओडियन नाला पहुंचता है। इसकी लंबाई लगभग आठ किमी बतायी जाती है। शहर के बड़े इलाकों की गंदगी को यही नाला काली नदी तक पहुंचाता है। यह नाला अटे होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

मानसून से पहले हो जाएगी सफाई
नालों की सफाई के लिए अपर नगरायुक्त और सहायक नगरायुक्त को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रतिदिन शहर में निरीक्षण करेंगे। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मानसून आने से पहले नालों की सफाई पहली प्राथमिकता है। - डॉ. अमित पाल शर्मा, नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें