फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीके नायडू ट्रॉफी : यूपी-सौराष्ट्र का मैच 13 से, मैदान पर धरना दे रहे विधायक, नहीं हटे तो होगा मेरठ का नुकसान

Thu, 10 Oct 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी की टीम में मेरठ से छह खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें समीर रिजवी, मानव सिंधु, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा, अजय कुमार और ऋषभ बंसल शामिल हैं।
विज्ञापन
समीर रिजवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी की शुरुआत रविवार 13 सितंबर से हो रही है। रविवार सुबह 9:30 बजे से भामाशाह क्रिकेट मैदान में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीम के बीच मैच होगा। उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जा चुका है, जिसमें मेरठ के 6 खिलाड़ियों को भी चुना गया है। इनमें समीर रिजवी, मानव सिंधु, रितुराज शर्मा, शुभम मिश्रा, अजय कुमार और ऋषभ बंसल शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

शुभम मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
यूपी की टीम में मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद से ही कुल 12 खिलाड़ी खेल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने खेल के बलबूते दबदबा बनाकर रखा है। मैच को लेकर दोनों टीम बृहस्पतिवार देर रात तक मेरठ पहुंच चुकी हैं।

रितुराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूपी की टीम में मेरठ के 6 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें बल्लेबाजों में समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, मानव सिंधु शामिल हैं। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अजय कुमार, ऑफ स्पिनर ऋषभ बंसल, स्पिनर शुभम मिश्रा चुने गए हैं। इनमें समीर रिजीव सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वह पिछले सत्र में रणजी टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें रणजी के लिए नहीं चुना गया। 

मानव सिंधू। - फोटो : अमर उजाला
मानव सिंधु और काव्य तेवतिया पहली बार अंडर 23 यूपी की टीम में चुने गए हैं। पिछले सत्र में अंडर 19 में खेलते हुए उन्होंने कई शतक जड़े थे और सेलेक्टरों को आकर्षित किया था। 
वहीं शुभम मिश्रा पिछले सत्र में अंडर 19 और 23 दोनों वर्ग में शामिल थे।

ऋषभ - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता का दूसरा मैच 20 अक्तूबर से ही यूपी और दिल्ली के बीच भामाशाह मैदान में खेला जाएगा। बैठक में आयोजन सचिव सुभाष शर्मा, एग्जीक्यूटिव मेंबर एमडीसीए संजीश्वर त्यागी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, यूपीसीए एपेक्स काउंसिल के मेंबर संजय रस्तोगी, आकाश, कोच मोहम्मद शाहिद अदि मौजूद रहे।

अजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ से 12 खिलाड़ी हैं टीम में
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच के लिए यूपी टीम में चुने गए 16 सदस्यों के दल में 12 खिलाड़ी मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद से चुने गए हैं। मेरठ से 6, सहारनपुर से 4 और गाजियाबाद से दो खिलाड़ी हैं। सहारनपुर से तेज गेंदबाज प्रशांतवीर, विकेटकीपर बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी, मीडियम पेसर कुणाल त्यागी और लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर अब्दुल रहमान का चयन किया गया है। गाजियाबाद के आराध्य यादव बल्लेबाज हैं और वह टीम के कप्तान हैं। काव्य तेवतिया गाजियाबाद से शामिल हैं। इसके अलावा आदर्श सिंह कानपुर से हैं जो अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में रह चुके हैं। यशुवर्धन और रोहित द्विवेदी बनारस से और विजय यादव 16 सदस्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन

सपा विधायक का धरना जारी रहा तो मैच होना मुश्किल
एमडीसीए के सदस्यों की मानें तो विक्टोरिया पार्क के मैदान में चल रहे सपा विधायक के धरने के कारण मैच में बाधा खड़ी हो सकती है। अगर धरना समाप्त नहीं हुआ तो मैच हो पाना मुश्किल है। धरने में लाउड स्पीकर के शोर के कारण मैच शुरू नहीं हो सकेगा और रेफरी इसकी रिपोर्ट बीसीसीआई को देंगे, जिसके चलते भविष्य में भी मेरठ को मैच मिलने में मुश्किलें हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें