फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जश्न के साथ नए साल के स्वागत के लिए तैयार शहर की सोसाइटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग घर से बनाकार लाएंगे व्यंजन, डीजे पर होगा डांस, कुछ परिवारों ने मनाया बाहर घूमने का प्रोग्राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नए साल के स्वागत को लेकर शहर की विभिन्न आवासीय साेसाइटियों में खास तैयारियां की जा रही हैं। इस बार कई जगह बड़ी पार्टियों की बजाय लोग परिवार और पड़ोसियों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई लोग बाहर बनाने का प्लान कर रहे हैं। पार्टी में अनेक गेम्स के साथ स्वादिष्ट खाने का इंतजाम रखा है, ताकि वे भी नए साल का आनंद उठा सकें।
महिलाओं की भागीदारी इस आयोजन में खास देखने को मिल रही है। युवा भी अपने दोस्त व परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। कई सोसाइटियों में रात 12 बजे केक कटिंग और आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए शांत कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की गई है। कई स्थानों पर भजन संध्या आयोजित की जा रहा है।
विज्ञापन

खाटू श्याम जी का भजन करेंगे
- हम सभी लोगों ने तय किया है कि हम अपने नए साल की शुरुआत भगवान के नाम से शुरू करेंगे। हम भगवान खाटू श्याम जी का भजन शाम 7 बजे से सुबह 4 बजे तक करेंगे। जिसके लिए हमने भजन गायक भी बुलाए हैं।

प्रीति अग्रवाल, सरस्वती लोक कॉलोनी
नौ से एक बजे तक मनाएंगे जश्न

- हम अपनी कॉलोनी में 31 दिसंबर को रात 9 बजे से शुरू करेंगे और पार्टी रात के 1 बजे तक चलेगी। सभी परिवार अपने घर से कुछ-न-कुछ बनाकर लाएंगे। साथ ही रात में 12 बजे ही न्यू ईयर का केक काटा जाएगा।
विज्ञापन

विशाल शर्मा, ऑर्किड ग्रीन सोसाइटी
दक्षिण भारत के पर्यटन स्थलों की यात्रा पर जाएंगे
- हम चार परिवारों के साथ दक्षिण भारत की यात्रा पर जाएंगे। बेंगलुरु, मैसूर, वायनाड, ऊटी और कोयंबटूर जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। नए साल की शुरुआत ही हम घर के बाहर रहकर कहीं घूमने से करेंगे।
संजीव मोहन, अध्यक्ष रोटरी क्लब मेरठ फ्रेंड, सुपरटेक सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें