फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्वार्टर फाइनल में मेरठ के निवेद ने लखनऊ के अर्शलान को हराया

Sun, 28 Dec 2025 08:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ स्पोर्ट्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का तीसरा दिन
विज्ञापन


फोटो
मिर्जापुर। यूथ गेम्स एसोसिएशन की ओर से स्व. पल्लवी शुक्ला की स्मृति में यूथ स्पोर्ट्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को बरौधा कचार स्थित विंध्य बैडमिंटन एकेडमी में छह मैच खेले गए।
विज्ञापन

महासचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बालक वर्ग में मेरठ के निवेद बंसल ने मिर्जापुर के श्रेयांश गुप्ता को 15-12, 15-10 से हराया। लखनऊ के अर्शलान ने मुहम्मद आसिफ को 15-4 व 15-13 से हराया। क्वार्टर फाइनल में मेरठ के निवेद बंसल ने लखनऊ के अर्शलान को 15-2-15-10 से हराया। बालिका वर्ग में मिर्जापुर की उन्नति सिन्हा ने जान्हवी यादव को 15-7 व 15-6 से हराया। प्रयागराज की याहवी श्रीवास्तव ने शेफाली यादव को 15-10 व 15-9 से हराया। मुजफ्फरनगर की दिव्या राणा ने वाराणसी की उर्वशी को 15-6 व 15-5 से हराया। इस अवसर पर एमएम पांडेय, समर्थ सिंह, नकुल यादव, सुशील, रामफल, राजेश, अभिमन्यु सिंह, कीर्ति सिंह, पूजा गोयल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें