फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में चेकिंग...पांच जोन, 12 सेक्टर और 62 सब सेक्टर में बांटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

नए साल पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। शहर को पांच जोन, 12 सेक्टर व 62 सबसेक्टर में बांटकर सुबह से ही होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। आरएएफ और पुलिस बल तैनात किया गया, जो शुक्रवार को भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए होटलों में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चला। पार्टी को देखते हुए होटल मैनेजर और मालिकों से उनके यहां इंतजामों की जानकारी ली गई। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ लगी है। जो शहर में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में निगरानी करेगी। यह ड्यूटी शुक्रवार को भी लागू रहेगी। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि नए साल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 22 क्यूआरटी हैं, जोकि शहर में गश्त कर रही हैं। एसपी सिटी और सीओ शहर का निरीक्षण कर रहे हैं। बाजारों में भी सुरक्षा के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें