फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बीच में रालोद ने संगठन में किया फेरबदल

Fri, 27 Jan 2017 11:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रालोद ने चुनाव के बीच में ही संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया है। सिवालखास सीट से प्रत्याशी यशवीर सिंह की जगह पार्टी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल देव को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है। यशवीर 10 साल जिलाध्यक्ष के पद पर रहे। कार्यकर्ताओं ने राहुल को बधाई दी है।
विज्ञापन


रालोद ने यशवीर को सिवालखास सीट से दोबारा टिकट दिया है। उनके स्थान पर जिलाध्यक्ष बनाए गए राहुल देव तीन माह पहले ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए हैं। चौधरी अजित सिंह के निर्देश पर पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष मुंशीराम पाल ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। युवा रालोद के मंडल अध्यक्ष गौरव जिटौली ने परतापुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद बाउंड्री रोड स्थित उनके आवास पर स्वागत किया गया। वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, एनुद्दीन शाह, इंद्रपाल सिंह, सत्यचंद्र चौधरी, सुदेश पाल सिंह एडवोकेट, केपी राठी एडवोकेट, मनोज राणा, वकील चौधरी, संजीव धामा, पप्पु गुर्जर, प्रमेंद्र गुर्जर, नरेंद्र खजूरी, सोहराब गयास, रणवीर दहिया ने बधाई दी है। राहुल देव ने कहा कि जो जिम्मेदारी चौधरी साहब ने उन्हें दी है, वह इसे पूरा करेंगे।

आधा दर्जन नेता थे दौड़ में
जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में आधा दर्जन से ज्यादा नेता थे। लेकिन, पार्टी हाईकमान ने पार्टी के पुराने नेताओं पर बसपा छोड़कर आए राहुल देव को पार्टी ज्वाइन करने का तोहफा दिया। विनय मल्लापुर, इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र प्रमुख, चौधरी जबर सिंह, भोपाल सिंह गुर्जर, एनुद्दीन शाह दौड़ में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें