फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कैंट में अफसरों के घर सेंधमारी: कर्नल और लेफ्टिनेंट के मकानों के ताले तोड़कर चोरी, पुलिस खंगाल रहीCCTV

Wed, 02 Jul 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कैंट के मल्होत्रा एन्क्लेव में कर्नल आलोक आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल पीपीएस मान के घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कैंट क्षेत्र की सुरक्षित मानी जाने वाली मल्होत्रा एन्क्लेव कॉलोनी में चोरी की दो बड़ी वारदातों से हड़कंप मच गया। सेना के कर्नल आलोक आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल पीपीएस मान के मकानों को बदमाशों ने निशाना बनाया और ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


अंबाला गए थे कर्नल, नौकर ने देखा टूटा ताला
कर्नल आलोक आनंद सोमवार को अंबाला गए थे। मंगलवार सुबह जब उनका नौकर घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था और लगभग 35 हजार रुपये की साइकिल भी गायब थी। चोरी की जानकारी मिलते ही सेना पुलिस के हेड कांस्टेबल ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: UP: अब मेरठ से सीधे पहुंचें अयोध्या और वाराणसी! 27 अगस्त से वंदेभारत एक्सप्रेस का नया सफर शुरू
विज्ञापन

 

लेफ्टिनेंट कर्नल के घर भी टूटा ताला
कुछ ही दूरी पर रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पीपीएस मान के मकान में भी ताले टूटे पाए गए। घर का सामान बिखरा हुआ था, हालांकि बाहर खड़ी साइकिल सुरक्षित थी। चोरी गए सामान का सही अनुमान दोनों अधिकारियों की वापसी के बाद ही हो सकेगा।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
बदमाश सैन्य क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। 16 जून की रात बदमाश ग्रास मंडी एरिया में बने क्वार्टरों के बाथरूम और किचन का सामान चोरी कर ले गए थे।

336 मेडिकल रेजीमेंट में तैनात जेसी रमेश केआर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले 19 मई को अरुण खेत्रपाल एनक्लेव निवासी कर्नल दिनेश सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके बंद पड़े सरकारी आवास से बदमाश 18 हजार की नकदी, तीन शराब की बोतल व क्रेडिट कार्ड आदि सामान चोरी कर ले गए थे। दोनों ही घटनाओं में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें