पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का नहीं हुआ खुलासा
बदमाश सैन्य क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। 16 जून की रात बदमाश ग्रास मंडी एरिया में बने क्वार्टरों के बाथरूम और किचन का सामान चोरी कर ले गए थे।
336 मेडिकल रेजीमेंट में तैनात जेसी रमेश केआर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले 19 मई को अरुण खेत्रपाल एनक्लेव निवासी कर्नल दिनेश सिंघल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके बंद पड़े सरकारी आवास से बदमाश 18 हजार की नकदी, तीन शराब की बोतल व क्रेडिट कार्ड आदि सामान चोरी कर ले गए थे। दोनों ही घटनाओं में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।