फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुचि और क्षमता के आधार पर चुने कॅरिअर

Sat, 24 Jan 2026 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में में आयोजित कैरियर मेले में मुख्य अतिथि के साथ मौजूद और शिक्षिकाएं स्रोत स
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में कॅरियर मेले में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में पंख पोर्टल के अंतर्गत कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य में कॅरिअर चयन के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
कॅरिअर मेले का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित कुमार, वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय, कृषि विज्ञान केंद्र हस्तिनापुर के वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र तथा राजकीय हाई स्कूल रठौरा खुर्द के प्रधानाचार्य मुनीश पाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। खुशबू उपाध्याय ने मेले में छात्राओं को भविष्य में कॅरिअर चुनने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। डॉ. नवीन चंद्र ने बताया कि वर्तमान समय में पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ तकनीकी, कृषि, विज्ञान, वन सेवा, शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

पंख पोर्टल प्रभारी प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर वीर सैन, सत्येंद्र कुमार, शिरीष त्यागी, धर्मवीर सिंह, हेमलता, आरती मैडम, पूजा धामा, यीशु चौहान आदि स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य अमित कुमार ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें