फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व मतदाता को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्र-छात्राओं ने कमिश्नर कार्यालय से कलक्ट्रेट परिसर होते हुए सर्किट हाउस और कैलाश प्रकाश स्टेडियम तक पहुंचकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। रैली के दौरान भारत माता की जय, मतदान हमारा अधिकार है, अच्छे लोकतंत्र के लिए मतदान अनिवार्य है...जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी मृदुला दुबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त) सूर्यकांत त्रिपाठी एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. मेघराज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें