फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंक्चुअरि में वाहन की चपेट में आने से चीतल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंक्चुअरि में वाहन की चपेट में आने से चीतल की मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। वन सेंक्चुअरि क्षेत्र में चेतावाला गांव के समीप सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से एक चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग की टीम ने घायल चीतल का उपचार कराया, परंतु उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया गया।
शुक्रवार शाम चेतावाला गांव के समीप एक चीतल सड़क पार कर रहा था। जो वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल चीतल का उपचार कराया, परंतु उसने दम तोड़ दिया। रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि चीतल की उम्र लगभग सवा साल थी और वह नर प्रजाति का था। नियमानुसार चीतल का पोस्टमार्टम कराकर उसे दफना दिया गया है। जानकारी करने पर पता चला है कि उसकी मौत सड़क पार करते वक्त वाहन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंचुरी में झुंड में रहते हैं चीतल
क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि चीतल को चितकबरा हिरण भी कहते हैं। यह खुले वनों में बड़े झुंडों में रहते हैं, जहां वह आसानी से घास चर सकें। इनका शरीर सफेद धब्बों के साथ गहरे भूरे रंग का होता है। जो बहुत ही फुर्तीला जानवर होता है। इनका शिकार करने पर विशेष दंड का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें