फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माछरा के जंगल में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा के जंगल में मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

किठौर। शुक्रवार को माछरा के जंगल में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि माछरा के जंगल से कुछ लोग नील गाय का कटान कर बेचने ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कायस्थ बड्ढा निवासी आलम पुत्र फारूख तथा शहजाद पुत्र गफ्फार बताया। पुलिस ने आरोपियों से 15 किलो मांस, तमंचा, कारतूस तथा उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें