फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहसूमा में निकाला गया बाल पथ संचलन

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवन का पथ संचलन की फोटो
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज खंड के कस्बा बहसूमा में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ द्वारा पद बाल संचलन निकाला गया। नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

बौद्धिक प्रमुख मेरठ विभाग पंकज ने शहादत दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह सिख धर्म की घटना नहीं बल्कि इतिहास है। इस्लाम कबूल नहीं किया। उसके बदले अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। संघ की शाखाओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है।
कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भगवा ध्वज को प्रणाम करने के बाद बाल पद संचलन मुख्य बाजार कैलाशपुरी, चौंकटा, मोहल्ला जुमेरात, रानी की हवेली से होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश पहने हुए हाथों में डंडा लेकर स्वयं सेवक के उद्घोष की धुन पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ निकाला गया। पथ संचलन का कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर कई जगह स्वागत किया। इस मौके पर सह जिला कारवां अंकुश शर्मा, खंड संघचालक ब्रह्मचारी सिंह व शक्ति मोहन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें