फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को गुड टच-बेड टच विषय पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज का कार्यक्रम फोटो सहित लगाएं
विज्ञापन

मेरठ। डॉ. ज्योत्सना जैन द्वारा स्थापित नेशनल एनजीओ बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को सन शाइन ग्लोबल स्कूल, मुल्तान नगर में जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें स्कूल के प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के बच्चों को गुड टच-बेड टच विषय पर जानकारी दी गई। अभियान बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को सरल भाषा में सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी गई। फाउंडेशन की टीम द्वारा बच्चों को समझाया गया कि यदि कोई स्पर्श उन्हें असहज करे तो वे तुरंत न कहे और वहां से हट जाएं। साथ ही किसी विश्वसनीय बड़े को बताएं, ताकि वे तुरंत उनकी सहायता कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह और प्रशासन द्वारा इस पहल की सराहना की गई और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति जताई गई। टीम की प्रभा गुप्ता सहित हरप्रीत कौर, मीनू बंसल, मोनिका बंसल, क्षमा शर्मा, प्रभा गुप्ता और मनीषा जैन का कार्यक्रम में योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें