फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व दिवस

Wed, 04 Feb 2026 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दयावती मोदी अकादमी में अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। गीत के शब्दों और सुरों ने सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अग्रिमा ने अपने विचारों से विश्व बंधुत्व का अर्थ, उसकी आवश्यकता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता को समझाया। विदुषी ने कविता पाठ किया, जिसमें जाति, धर्म और देश की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता को अपनाने का संदेश दिया गया। मुख्य आकर्षण नाटिका रही, जिसमें विभिन्न देशों और संस्कृतियों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि पूरा विश्व एक परिवार है। विद्यार्थियों, शिक्षकों ने विश्व बंधुत्व, प्रेम और सहयोग की भावना अपनाने की शपथ ली। आशना एवं अक्षिता ने मंच का संचालन किया। प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि विश्व बंधुत्व की भावना से ही एक शांत, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें