दौराला। सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन में मंगलवार को अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणित, अंग्रेजी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे गए। विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्नों को हल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा चौहान कहा कि ओलंपियाड जैसी परीक्षाएं विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने के साथ उनमें प्रतियोगी भावना विकसित करती है। इस तरह की परीक्षाओं में शामिल होने से बच्चों को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ समय-समय पर ऐसी परीक्षाओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। बच्चे परीक्षा के माहौल से परिचित होते हैं और उनमें प्रतियोगिताओं को लेकर डर कम होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ ज्ञानवर्धक और प्रतियोगी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। शिक्षकों ने भी परीक्षा के आयोजन में सहयोग किया और विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।