फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day: मेरठ में सात दिवसीय 'बाल फिल्म महोत्सव' आज से शुरू, अच्छी फिल्में देखेंगे बच्चे 

Wed, 14 Nov 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बाल फिल्म महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला और बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सात दिवसीय बाल फिल्म महोत्सव की शुरुआत होगी। पहले दिन रेलवे रोड स्थित कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कालेज, इस्माईल गर्ल्स कॉलेज और पांचली बागपत रोड पर फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसिद्ध उद्देश्यपरक फिल्में दिखाई जाएंगी। जिससे बच्चों को मनोरंजन के साथ सकारात्मक संदेश भी मिले। 

विज्ञापन


बाल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित बाल फिल्म महोत्सव के जरिए बच्चों को बहुत कुछ जानने और सीखने का मौका मिलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल फिल्में स्कूलों और गांवों में दिखाई जाएंगी।

 फिल्मोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार जीत चुकी हैं। सात दिन तक चलने वाले इस आयोजन का हिस्सा शहर और देहात के स्कूल और गांव के स्कूली बच्चे बनेंगे। फिल्म महोत्सव के पहले दिन बुधवार को रेलवे रोड स्थित कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज पर सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक फिल्म दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद इस्माईल गर्ल्स डिग्री कालेज में फिल्म का प्रदर्शन होगा। शाम को पांचली बागपत रोड पर फिल्म दिखाई जाएगी। दूसरे दिन कस्बा मवाना के कृषक इंटर कालेज में और एएस इंटर कालेज में फिल्म का प्रदर्शन होगा। इसके बाद टीम गांव भैंसा पहुंचेगी यहीं पर रात्रि विश्राम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें