फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज कोटा बढ़ाये जाने की मांग

विज्ञापन
हज यात्रा
विज्ञापन
हज-2019 के लिए हज कमेटी ने हज फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की हुई है। हज यात्रा पर जाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग ऑनलाइन फार्म भर रहे हैं। जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि हज कमेटी के माध्यम से जिले से जाने वाले हज यात्रियों का कोटा लगभग 12 सौ है जो बहुत कम है। जबकि अब तक जिले से डेढ़ हजार लोग हज यात्रा के लिए फार्म भर चुके हैं। उन्होंने हज कमेटी से मांग की है कि जिले का हज कोटा बढ़ाया जाए और साथ ही फार्म भरने की तिथि 15 दिन और बढ़ाई जाए। इसी क्रम में नायब शहर काजी ने बताया देश के जिन प्रदेशों में हज फार्म भरने की संख्या कम है और उनका कोटा अधिक है उसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें