परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को एम्स ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर एम्स के चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया।
इसके बाद परिजन बच्चे को घर ले आए और अपने स्तर से उसका उपचार कराने लगे। रविवार रात दुष्यंत ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने गढ़मुक्तेश्वर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
हालत बिगड़ने पर कमरे में रखा गया बंद
दुष्यंत की तबीयत हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। दो दिन से वह कुछ खा भी नहीं रहा था। उसकी हालत देख मां संगीता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दुष्यंत के परिवार में तीन भाई ऋतिक, चीनू और नितीश हैं।