फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बद्दो के करीबी चीकू बढ़ला की चेन्नई के अस्पताल में माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पांच लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो और भूपेंद्र बाफर के करीबी हिस्ट्रीशीटर चीकू बढ़ला उर्फ चिराग सिंह की मंगलवार शाम चेन्नई के ग्लोबल हाॅस्पिटल में मौत हो गई। काफी समय से वह लीवर की बीमारी से पीड़ित था। एक माह पहले उसे चेन्नई में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात चेन्नई से शव गांव आलमगीरपुर बढ़ला लाया गया। बसपा के जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर और केबिल कारोबारी पवित्र मैत्रेय की हत्या समेत वह कई मामलों में आरोपी था। आलमगीरपुर बढ़ला गांव निवासी चीकू बढ़ला के परिवार में पत्नी अर्चना और 8 व 12 वर्ष की दो बेटियां हैं। वर्तमान में वह राजनीति में सक्रिय था। उसका नाम सबसे पहले तीन सितंबर 2011 को हुई बसपा के जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर हत्याकांड में सामने आया था। इसके बाद 2012 में लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आरजी काॅलेज के पास केबल कारोबारी पवित्र मैत्रेय की हत्या में भी वह जेल गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने 31 मई 2022 को भगवानपुर खादर में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख की जमीन पर कब्जा करने के मामले में चीकू बढ़ला को गिरफ्तार किया था। चीकू ने अपने 19 साथियों के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खेत में खड़ी फसल तहस-नहस कर दी थी। विरोध करने पर फायरिंग भी की थी। बाद में वह लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गया।
हालत बिगड़ने पर एक माह पहले उसे चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को परिजन उसका शव चेन्नई से आलमगीरपुर गांव में लेकर पहुंचे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में मेरठ महोत्सव के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता भ्डि़ते ि- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें