फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया के 308, डेंगू के हुए 105 मरीज

Thu, 22 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मौसम में उतार चढ़ाव के बीच बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय होने से वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे स्वास्थ्य विभाग परेशान है। अस्पतालों में ज्यादातर मरीज वायरल के भर्ती हैं। शहर के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं।
विज्ञापन

  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी रिपोर्ट में चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 308 तक पहुंच गई है। बुधवार को 17 केस नए सामने आए हैं। उधर, डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या भी 105 के पार पहुंच गई है। आज 6 मरीज नए सामने आए हैं। ऐसे में साफ है कि विभाग एडिस मच्छर को रोकने में असफल साबित हो रहा है। आबादी का बड़ा हिस्सा बीमारी की चपेट में है। बड़े अस्पतालों में सिफारिशों के बाद भी मरीज को भर्ती कराने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
आनंद हॉस्पिटल के मैनेजर मुनेश पंडित का कहना है कि अस्पताल में वार्ड खाली नहीं है। ऐसे में मरीज को थोड़ा सा भी आराम होता है तो उन्हें घर पर इलाज लेने की सलाह देकर छुट्टी दे दी जाती है। वहीं सीएमओ डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि जिन इलाकों में लोग वायरल बुखार से ज्यादा पीड़ित हैं। उनमें विशेष चिकित्सा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसी बीच बुधवार को देहात क्षेत्र में 15 कैंप लगाए गए जिनमें 1519 मरीज पहुंचे। इनमें से 273 बुखार के थे जिनमें से 232 की स्लाइड बनाई गई है। वहीं, शहरी क्षेत्र में 19 चिकित्सा कैंप आयोजित किए गए हैं। जिनमें 1623 मरीज इलाज के लिए आए। 88 मरीजों की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें