फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सारंगी वादक कमाल साबरी सुभारती में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस हुए नियुक्त

विज्ञापन
सुभारती विवि में उस्ताद कमाल साबरी को प्रोफेसर ऑफ प्रै​क्टिस नियुक्त किया गया। - फोटो : meerut
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विवि के ललित कला संकाय में प्रसिद्ध सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी को प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा को व्यावहारिक और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कमाल साबरी जैसे कलाकार के अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सीईओ प्रो. शल्या राज ने कहा कि कमाल साबरी की नियुक्ति से विवि के विद्यार्थियों को संगीत और कला सहित अपनी संस्कृति से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। ललित कला संकाय के अध्यक्ष डॉ. पिंटू मिश्रा ने कहा कि कमाल साबरी छात्रों को सारंगी वादन की बारीकियां बताएंगे। कमाल सारंगी वादक उस्ताद साबरी खान के सुपुत्र हैं। वे सातवीं पीढ़ी के संगीतकार हैं और सारंगी घराने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्व के कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन किया है, नामचीन कलाकारों के साथ संगत की है और पारंपरिक सारंगी वादन को आधुनिक संगीत शैलियों के साथ जोड़ने में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें