फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ, प्रगतिशील किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से डिजिटल माध्यम से योजना का शुभारंभ किया। किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक और विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, नाबार्ड की भावना तोमर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज चौहान, अध्यक्ष बिजेंद्र, प्रमुख सरजीत, अजीत चौधरी, कुलदीप तोमर, नीरज नगर और विपिन चपराना समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें पूठखास निवासी कुंवरपाल सिंह, बनबारीपुर निवासी दयाल त्यागी, बहरामपुर निवासी ब्रजवीर सैनी, रविंद्र चौधरी और अनिल चपराना समेत अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें