प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना को लेकर विभागीय अधिकारियों और कार्यालयों में हलचल आरंभ हो गई है। वहीं सभी विभाग फाइलों को पूरा करने में लगे हुए हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा आरंभ कर दी है, तो वहीं राजस्व विभाग समाधान दिवस की शिकायतों का निपटारा करने में लगा हुआ है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह सितंबर को सहारनपुर के गंगोह में संभावित दौरे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री लखनऊ से वायुयान द्वारा सरसावा स्थित वायुसेना अवस्थान की हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर वहीं से हेलीकॉप्टर से गंगोह जाएंगे। जिसे देखते हुए अधिकारी चौकस हो गए हैं। उधर, सभी विभाग फाइलों को पूरा करने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले दुल्हन की तरह सजाया जिला अस्पताल, इस थाने में कराई रंगाई-पुताई
हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सरसावा पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन सरसावा पुलिस आवश्यक तैयारियों में जुटी गई है। वहीं अधिकारी थानों में समाधान दिवस पर आने वाली लंबित शिकायतों का निपटारा करने में लगे हुए हैं। साथ ही वायुसेना स्टेशन के बाहर और आसपास की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों का ड्यूटी चार्ट तैयार किया जा रहा है। राजस्व विभाग के कर्मी भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सजग नजर आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल स्वास्थ्य सेंवाओं को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। सरसावा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह को भी विशेष परिस्थितियों के लिए तैयार कर संबंधित तारीखों के लिए खाली रखा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/