फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: योगी आदित्यनाथ बोले- सुरक्षा से समझौता किसी सूरत में नहीं करेंगे

Tue, 29 Nov 2022 04:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सीएम योगी ने आज मेरठ में 517 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।सीएम योगी ने मेरठ आने से पहले खतौली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी देवी के समर्थन में वोट करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हेलीकॉप्टर से मेरठ पुलिस लाइन पहुंचे। सीएम योगी भामाशाह पार्क में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 517 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। सीएम योगी ने मेरठ आने से पहले मुजफ्फरनगर के खतौली में जनसभा को संबोधित किया।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भामाशाह पार्क में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरठ की धरती को नमन करते हुए कहा कि बाबा औघड़नाथ और क्रांति की धरती मेरठ ने नई पहचान बनाई है। पांच हजार साल पहले इसी धरती से भारत का इतिहास रचा गया। क्रांति का इतिहास भी यहीं से रचा गया। स्किल और खेल के मामले में भी यही से इतिहास रचा जा रहा है। खेल विवि से यहां प्रतिभाएं निकलेंगी। आज मेरठ देश के केंद्र बिंदु में आ रहा है।
 

यह भी पढ़ें: By Poll: खतौली में गरजे सीएम योगी,कहा- कवाल का बवाल सपा के लिए कलंक, गठबंधन से रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे ने दिल्ली की दूरी कम की और गंगा एक्सप्रेस वे से यूपी की राजधानी की दूरी कम होगी। कहा कि अच्छी सरकार चुनोगे तो अच्छे काम होंगे। देश मे उग्रवाद कम हुआ है। पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडे बहनों को स्कूल नहीं जाते देते थे, छेड़खानी होती थीं, व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थीं।

हमने सरकार बनते ही कह दिया कि गुंडों का खात्मा करेंगे, सुरक्षा के मामले में हम समझौता नहीं करेंगे। मेरठ को आईटीएमएस के रूप में विकसित कर रहे हैं, जिससे कि अगर कोई गुंडा एक चौराहे पर अपराध करे तो अगले चौराहे पर पुलिस उसे ढेर कर दे। आज मैं व्यापारियों से आग्रह करने आया हूं कि फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आएं।

कहा कि मेरठ नगर निगम में भाजपा की सरकार होती तो बहुत विकास होती, सरकार पैसा दे सकती है लेकिन काम निगम को ही करना होता है, जब चूक होती है तो बड़ा नुकसान होता है। हमने पांच वर्ष में 35 मेडिकल कॉलेज बनाये हैं, आगे कार्ययोजना बना ली है कि अगले सालों में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
 
सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि सीएम नगर निगम, पीडब्लूडी, ग्राम्य विकास विकास विभाग समेत सभी विभागों की करीब 517 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसमें नगर निगम की 85 करोड़ की 80 योजनाओं व लोक निर्माण विभाग की 31 करोड़ की छह योजनाओं का लोकार्पण भी किया। 
 
नगर निगम की योजनाओं में मोहकमपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सड़क निर्माण कार्य, डौरली में सड़क निर्माण, शोभापुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य, जाग्रति विहार में पार्क का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। इसके अलावा शहर में 40 से अधिक जगहों पर सड़क निर्माण कार्य भी नगर निगम की योजना में शामिल है। शहर में कई मॉडल पार्कों के कार्य का भी लोकार्पण किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें