पुलिस के मुताबिक, शिक्षिका की दूसरी तहरीर पर भी केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। यहां से एक छात्र और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक अन्य आरोपी छात्र भी पकड़ा गया। महिला को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अन्य दो छात्र किशोर न्यायालय भेजे गए।
यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज
छात्र नेता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
छात्र नेता विनीत चपराणा ने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। चपराणा का कहना है कि इस प्रकरण में कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य की घोर लापरवाही है।