फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- केदारनाथ धाम के विकास पर खर्च किए 200 करोड़

Wed, 02 Oct 2019 01:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामपुर चौराहे पर पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सीएम रावत ने कहा कि शहीदों का जो सपना था उसी को साकार करने की ओर हम बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड आज देश का समृद्ध प्रांत बन चुका है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 22 हजार से बढ़कर 62 हजार हो चुकी है। विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम को स्मार्ट धाम बनाया जा रहा है। अब तक 200 करोड़ केदारनाथ धाम के विकास पर खर्च हो चुके हैं, 150 करोड़ और खर्च किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: गांधी आश्रम का जनक बना था 'असहयोग आंदोलन', अब यहां 600 में से घटकर रह गए सिर्फ 71 कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर न्याय पंचायत में किसानों की फसलों को खरीदने की व्यवस्था की गई है। 58 न्याय पंचायतों में कार्य शुरू हो चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें